शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के पब्लिकेशन विभाग के रिकॉर्ड से श्री गुरु ग्रंथ साहिब के लापता 328 पावन स्वरूपों को लेकर सिख सदभावना दल के साथ संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान शिरोमणि कमेटी द्वारा कार्रवाई ना किए जाने को लेकर बलदेव सिंह वडाला ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर जो लोग इंसाफ की मांग कर रहे थे, उनके साथ प्रशासन से मारपीट करवाई गई और उन पर पर्चे दर्ज किए गए। उन्होंने कहा कि 24 अक्टूबर 2020 की यह घटना है। वहीं लापता 328 पावन स्वरूपों को लेकर कहा कि यह घटना 2015 की है। उन्होंने कहा कि किसानों के धरने को लेकर डल्लेवाल के अनशन के दौरान कहा था कि अगर वह जींदा वापिस लौटे तो वह लापता स्वरूपों को लेकर मुद्दे को उठाएंगे। उन्होंने इस मामले को लेकर डीजीपी से मांग की है इस मामले को लेकर निष्पक्ष जांच की जाए। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि अगर हाईकोर्ट के आदेश आने के बाद भी कोई कार्रवाई न की जाए। कोर्ट आदेश हों और डीजीपी कार्रवाई न करें। उन्होंने कहा कि हमने बीजेपी से मिलने के लिए समय भी मांगा लेकिन हमें समय नहीं मांगा गया। उन्होंने कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब जी के 328 स्वरूपों को चुरा कर उन्हें बदल कर पेश करने की प्लानिंग हों रही है तो यह आने वाले समय में बहुत खतरनाक हों सकता है। उन्होंने कहा कि आगे आने वाले समय में पंथ को कोई आंच न आ सके इसलिए एसकेएम नॉन पॉलिटिकल की तरफ से 7 दिसम्बर को एक जगह पर इकठ किया जाएगा।