फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

Nivedita Updated Mon, 23 Mar 2026 04:21 PM IST

कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने अपराधियों के खिलाफ चल रही विशेष मुहिम के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस टीम ने लूट-खोह की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक मुख्य आरोपी समेत तीन नाबालिग साथियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में छीना गया मोटरसाइकिल और घटना में इस्तेमाल किया गया दूसरा मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के दिशा-निर्देशों तथा एडीसीपी-2 राकेश यादव और एसीपी वेस्ट विजय कंवरपाल के मार्गदर्शन में एसआई जय इंदर सिंह, प्रभारी थाना बस्ती बावा खेल की निगरानी में की गई। पुलिस के अनुसार 14 मार्च की रात बस्ती चौक में दीपक गुप्ता नामक व्यक्ति से तेजधार हथियारों के बल पर मोटरसाइकिल छीना गया था। 22 मार्च को एसआई हितेश मट्टू को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी छीना गया मोटरसाइकिल बेचने के लिए संगल सोहल रोड, लेदर कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर तुरंत छापेमारी कर आरोपी विनोद उर्फ कालू निवासी लोहारा नंगल, जालंधर और उसके तीन नाबालिग साथियों को काबू कर लिया गया।गिरफ्तार तीनों नाबालिग आरोपियों को बाल सुधार गृह लुधियाना भेज दिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी विनोद उर्फ कालू को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। उससे अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ पहले भी डिवीजन नंबर 7 थाना में मामला दर्ज है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें