फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर: शिवसेना नेता की ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने नाका लगा की उगाही, लाइन हाजिर

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 25 Jan 2026 06:26 PM IST

कमिश्नरेट जालंधर में सिक्योरिटी ड्यूटी पर तैनात पुलिस कांस्टेबल मणि कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने तत्काल सख्त कदम उठाया है।इस संबंध में जानकारी देते हुए एसीपी मॉडल टाउन परमिंदर सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए कांस्टेबल मणि कुमार को तुरंत पुलिस लाइन भेज दिया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए वीडियो से जुड़े दोनों पक्षों को बुलाया गया है, ताकि तथ्यों की गहन पड़ताल कर कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जा सके। पुलिस कमिश्नरेट जालंधर ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी में लापरवाही या अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने पर सख्त विभागीय व कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मामलों में संयम बनाए रखें और जांच में सहयोग करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें