फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में बच्चे के हाथ में फटा मोबाइल फोन

निवेदिता वर्मा Updated Thu, 13 Nov 2025 11:14 AM IST

जालंधर के गोराया थाने में पड़ते संग ढेसियां गांव में 10 साल के एक बच्चे के हाथ में मोबाइल फोन अचानक फट गया। परिवार के सदस्य छोटू यादव ने बताया कि उनका बेटा बाथरूम में फोन चला रहा था, तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ। धमाके से बच्चे का हाथ बुरी तरह जल गया और वह चीखते हुए बाहर भागा। जब मां मौके पर पहुंची, तो फोन पूरी तरह जल चुका था। बच्चे के पिता ने घटना पर कहा कि यह हादसा किसी के भी साथ हो सकता है। माता-पिता को चाहिए कि बच्चों को मोबाइल देने के बजाय उन्हें खेलकूद और आउटडोर गतिविधियों के लिए प्रेरित करें। घटना सभी माता-पिता के लिए चेतावनी और सबक है कि बच्चों को मोबाइल फोन से दूरी रखना ही उनकी सुरक्षा के लिए सबसे बेहतर कदम है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें