पंजाब सरकार की अनूठी पहल 'एक दिन का डीसी' संग अभियान के तहत जालंधर की टॉपर विद्यार्थी माधवी सलारिया, साक्षी और अमनप्रीत कौर डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल से मिली। छात्राओं ने पूरा दिन डीसी के साथ उनके कार्य को समझा और सरकारी बैठकों में भी शामिल हुईं।