फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर के भार्गव कैंप में एक्साइज विभाग की टीम पर फायरिंग

जालंधर के भार्गव कैंप इलाके में बुड्ढा मल एरिया में देर शाम ताबड़तोड़ फायरिंग की सूचना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 'डीसी' नाम के एक युवक पर कई राउंड फायरिंग करने का आरोप है। फिलहाल किसी के गोली लगने या घायल होने की कोई सूचना नहीं है। एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया ने बताया कि एक्साइज विभाग की टीम को इलाके में अवैध शराब बिकने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर टीम कार्रवाई के लिए पहुंची। आरोप है कि कार्रवाई के दौरान जब एक व्यक्ति को हिरासत में लिया तो भीड़ ने उन्हें घेर लिया। इसी बीच टीम पर कई गोलियां चलाई गईं, जिसके बाद एक्साइज कर्मियों ने मौके से हटकर अपनी जान बचाई। एसीपी ने बताया कि घटनास्थल से गोली का एक चला हुआ कारतूस बरामद हुआ है और एक्साइज टीम थाने पहुंच गई है जिनसे जानकारी प्राप्त की जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार, फायरिंग की आवाज से आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। कुछ स्थानीय लोगों का यह भी दावा है कि आरोपी को एक राजनीतिक दल का संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते उसके हौसले बुलंद हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें