फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में किसानों का धरना खत्म, साढ़े चार घंटे हाईवे किया जाम

जमशेर खास में प्रस्तावित बायो-गैस/बायो-फ्यूल प्लांट के विरोध में किसानों द्वारा चलाया जा रहा धरना आखिरकार साढ़े चार घंटे बाद समाप्त हो गया। सुबह किसान अमृतसर-दिल्ली हाईवे जाम करने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद किसान सोफी पिंड रोड पर धरने पर बैठ गए और सरकार व प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। किसान यूनियन सिद्धूपुर के नेताओं ने मांग उठाई कि प्लांट को आबादी से दूर शिफ्ट किया जाए, क्योंकि इससे आसपास के लोगों की सेहत और पर्यावरण को खतरा हो सकता है। मौके पर पहुंचे एडीसीपी हरविंदर गिल ने किसानों से बातचीत कर माहौल शांत करवाया। धरने के दौरान नगर निगम की जॉइंट कमिश्नर मनदीप कौर भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी मांग पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। यदि निगम के पास उपयुक्त जमीन उपलब्ध हुई तो प्लांट को दूसरी जगह शिफ्ट करवाया जाएगा। इस मामले में 5 फरवरी तक फैसला लेने का भरोसा दिया गया। आश्वासन मिलने के बाद किसान धरने से उठ गए, लेकिन साफ चेतावनी दी कि यदि तय तारीख तक कोई समाधान नहीं निकला, तो वे फिर से हाईवे जाम करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें