जालंधर के हंसराज स्टेडियम में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब बैडमिंटन खेल रहे खिलाड़ी दीपक पुजारा को अचानक हार्ट अटैक आ गया। खेल के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और वे मैदान पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद खिलाड़ियों और दर्शकों में हड़कंप मच गया, लेकिन स्टेडियम में मौजूद डॉक्टरों की त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ा हादसा टाल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही खिलाड़ी की हालत गंभीर होने की जानकारी मिली। वहां मौजूद डॉ. नीतीश गर्ग और डॉ. पीयूष शर्मा तुरंत हरकत में आए। उन्होंने सीपीआर देकर शख्स की जान बचाई