फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर के दमोरिया पुल पर रॉन्ग साइड से आई स्पोर्ट्स बाइक कार से भिड़ी, दो युवक घायल

Nivedita Updated Thu, 02 Apr 2026 12:16 PM IST

जालंधर के दमोरिया पुल पर देर रात कार और तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे। राहगीरों ने तुरंत घायलों को ई-रिक्शा और टैक्सी की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। कार चालक विकास पुरी निवासी अभिनव ने बताया कि वह जिम से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह फ्लाईओवर पर चढ़े, सामने से गलत दिशा में आ रही स्पोर्ट्स बाइक उनकी कार से टकरा गई। अभिनव का आरोप है कि बाइक सवार युवकों ने शराब पी रखी थी, उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था और बाइक की रफ्तार 100 किमी प्रति घंटा से अधिक थी। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन सड़क के बीच खड़े होने से ट्रैफिक प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही थाना की पीसीआर टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि घायलों को पहले ही अस्पताल भेज दिया गया था और अब परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें