जालंधर ग्रामीण पुलिस ने भोगपुर स्थित यूके बैंक और किशनगढ़ स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम तोड़कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कमलजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह और हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों आरोपी ड्राइवर का काम करते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए औजार और एक गाड़ी भी बरामद की है।