चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर चुनाव में अब कम ही वक्त बचा है। इन चुनावों से पहले चंडीगढ़ के तमाम मुद्दों पर पूर्व रेल मंत्री पवन कुमार बंसल ने अमर उजाला टीवी से खुलकर बातचीत की। बातचीत के दौरान उन्होंने कई बार चंडीगढ़ की वर्तमान सांसद किरण खेर को भी निशाने पर लिया।