पंजाब यूनिवर्सिटी में पुलिस ने एसएफएस समेत पीएसयू ललकार के विद्यार्थियों को अरेस्ट कर लिया है। वह उन्हें गाड़ियों में बिठाकर अन्य जगहों पर लेकर जा रहे हैं। दरअसल साउथ कैंपस के कन्वोकेशन सेंटर में आज शक्ति और सृष्टि कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि को विद्यार्थी विवादित बता रहे थे जिसके कारण उन्होंने इससे पहले भी कार्यक्रम में इनको ना बुलाने का मुद्दा उठाया था।