फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो युवकों की मौत

पवन कुमार Updated Thu, 06 Aug 2026 04:06 PM IST

पठानकोट के छतवाल क्षेत्र में नेशनल हाईवे-154 पर दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई है। हादसा इतना जबरदस्त था कि मोटरसाइकिलों के परखच्चे उड़ गए। वहीं, एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और दूसरे की अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार गांव छतवाल के पास दो मोटरसाइकिलों के बीच टक्कर हुई। टक्कर के बाद दोनों मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को सहायता प्रदान कर पुलिस व एंबुलेंस को सूचित किया। हादसे में बुलेट सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान बब्बू पुत्र भूटो, निवासी गांव छतवाल, जिला पठानकोट, और अरिश शर्मा 18 वर्षीय पुत्र अतुल शर्मा निवासी जसूर, तहसील नूरपुर हिमाचल प्रदेश के तौर पर हुई है। गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। घटना का पता चलते ही थाना मामून की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिलों को कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक जांच में आमने-सामने की टक्कर को हादसे का कारण माना जा रहा है। दोनों मृतक युवको का सिविल अस्पताल पठानकोट में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें