फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर: चाइनीज डोर के 790 गट्टू के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

अंकेश ठाकुर Updated Thu, 18 Dec 2025 06:47 PM IST

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चाइनीज डोर के 790 गट्टू बरामद किए हैं। उक्त डोर को बेचने पर पाबंदी लगाई हुई है। ये डोर मनुष्य, पक्षी व जानवरों के लिए बहुत ही नुक्सानदायक है। थाना सिटी व कैंट ने वीरवार दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। थाना सिटी पुलिस की टीम जीरा गेट के नजदीक गश्त कर रही थी कि मुखबिर ने इत्तलाह दी कि आरोपी गगनदीप मोंगा वासी नमक मंडी चाइनीज डोर बेचने का धंधा करता है। इस समय शहर की दाना मंडी में स्कूटी पर चाइनीज डोर लेकर बेचने वास्ते ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को काबू कर 83 चाइनीज डोर के गट्टू पकड़े हैं। इसी तरह थाना कैंट पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर धोबी घाट के पास से आरोपी अजय मल्होत्रा वासी वोहरा कालोनी को चाइनीज डोर के 707 गट्टू संग काबू किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें