फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 300 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

अंकेश ठाकुर Updated Thu, 26 Feb 2026 05:08 PM IST

मोगा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 300 ग्राम हेरोइन बरामद की है।जानकारी देते हुए डीएसपी धर्मकोट जसविंदर सिंह ने बताया कि मोगा सीआईए स्टाफ पुलिस टीम 25 फरवरी को शाम करीब 7:35 बजे गश्त के दौरान दाना मंडी कोट ईसे खान इलाके में मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि दो व्यक्ति नशे की तस्करी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से 300 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जसकरण सिंह उर्फ करण और लूका निवासी थाना सदर जीरा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना कोट ईसे खान में मामला दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों को मानयोग अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल करके आगे की कारवाई किया जाएगा ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें