फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा सरकारी अस्पताल से 11 हजार बुप्रेनॉरफीन चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

निवेदिता वर्मा Updated Thu, 06 Nov 2025 03:18 PM IST

मोगा के सरकारी अस्पताल से 21 अक्तूबर की रात ड्रग स्टॉक रूम से 11 हजार बुप्रेनॉरफीन गोलियों की चोरी का मामला सामने आया था। पुलिस ने दो आरोपियों को 8940 गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि चोरी की शिकायत मिलने के बाद एसएसपी मोगा के निर्देश पर विशेष जांच टीमें गठित की गई थीं। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और उनके कब्जे से चोरी हुई बुप्रेनॉरफीन गोलियों का बड़ा हिस्सा बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बूटा सिंह और राज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस जांच में पता चला कि बूटा सिंह की पत्नी सरकारी अस्पताल में फॉर कॉल्स कर्मचारी है और वे अस्पताल परिसर के क्वार्टर में रहते हैं। वहीं राज कुमार अस्पताल में सफाई का काम करता है और कबाड़ का धंधा भी करता है। राज कुमार को यह जानकारी थी कि दवाएं कहां रखी जाती हैं। इसी का फायदा उठाते हुए दोनों ने मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि अभी भी कुछ गोलियां बरामद नहीं हुई हैं। दोनों आरोपियों को मोगा अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा ताकि बाकी दवाएं बरामद की जा सकें और यह भी पता लगाया जा सके कि इस चोरी में और कौन-कौन शामिल था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें