फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में घर के बाहर खड़ी एक्टिवा ले उड़े चोर, देखिए ये वीडियो

अंकेश ठाकुर Updated Wed, 26 Nov 2025 05:23 PM IST

मोगा शहर के पॉश इलाके डीएन मॉडल स्कूल वाली गली में देर शाम एक युवक द्वारा घर के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरी की यह पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार, एक्टिवा मालिक राजन अरोड़ा रात लगभग 8 बजे अपनी दुकान से घर लौटे थे। उन्होंने रोज की तरह एक्टिवा को घर के बाहर पार्क किया और अंदर चले गए। इसी दौरान एक युवक पैदल गली से गुजरता दिखाई दिया। युवक पहले घर से आगे निकल जाता है, फिर कुछ सेकंड बाद वापस मुड़कर एक्टिवा के पास पहुंचता है। आरोपी बड़ी आसानी से एक्टिवा का लॉक खोलता है और उसे बिना स्टार्ट किए कुछ दूरी तक ले जाकर स्टार्ट कर वहां से फरार हो जाता है। जब मालिक थोड़ी देर बाद एक्टिवा को अंदर करने के लिए बाहर आए, तो वाहन गायब मिला। इसके बाद आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, जिसमें पूरी वारदात सामने आ गई। एक्टिवा मालिक ने थाने में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपी की पहचान व तलाश शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें