फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में टैंकर में ब्लास्ट, एक व्यक्ति की मौत

Nivedita Updated Fri, 31 Jul 2026 11:36 AM IST

पठानकोट के सरना क्षेत्र छोटी नहर के पास एक टैंकर रिपेयर करते समय अचानक ब्लास्ट हो जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि इसके साथ दूसरा व्यक्ति जो कार्य कर रहा था वह गंभीर रूप में घायल है। जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक की पहचान दौलत राम 60 वर्षीय निवासी गांव बलसुआ के रूप में हुई है। धमाका इतना जबरदस्त था कि करीब एक किलोमीटर तक ब्लास्ट की आवाज सुनाई दी और वर्कशॉप की टीन व टैंकर के परखच्चे उड़ गए। घटना का पता चलते ही आसपास के लोग और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शी मुकेश कुमार व पुलिस जांच में सामने आया है कि सूर्य टैंकर के वर्कशॉप में एक टैंकर की रिपेयर के लिए वेल्डिंग का काम अंदर घुसकर कर रहा था। अत्यधिक गर्मी और टैंकर के भीतर ज्वलनशील गैस जमा होने के कारण जोरदार धमाका हुआ और दौलत राम की इस हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। दौलत राम पिछले करीब 20 वर्षों से वर्कशाॅप में कार्य कर रहा था और उनका साथी कर्मचारी गंभीर रूप से घायल है। हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पुलिस जांच में जुट चुकी है। हादसे के बाद वर्कशॉप वर्कशॉप मालिक ने गहरा दुख व्यक्त करते कहा कि दौलत राम पिछले लंबे समय से उनकी वर्कशॉप में कार्यरत था और इस दुख की घड़ी में वे परिवार के साथ है। दौलत राम के परिवार की आर्थिक रूप से पूरी मदद की जाएगी। एएसआई सुरिंदर के अनुसार प्रारंभिक जांच में टैंकर के अंदर गैस बनने को ही हादसे का कारण माना जा रहा है। मृतक दौलत राम के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई होगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें