सीआईए स्टाफ मोगा ने आई-20 कार सवार नशा तस्कर को 500 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। डीएसपी (डी) सुख अमृतपाल सिंह रंधावा ने बताया कि सीआईए स्टाफ गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि मनप्रीत सिंह, निवासी गांव शेरपुर तैयबा, जो लंबे समय से हेरोइन तस्करी में सक्रिय है, वह कार में नशा सप्लाई करने मोगा-जालंधर हाईवे पर जलालाबाद पूर्वी के पास मौजूद है।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर रेड करके यूपी नंबर की कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार में से 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी मनप्रीत सिंह को काबू कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना धर्मकोट में केस दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं।