फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

505 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, कार भी जब्त

पवन कुमार Updated Thu, 02 Jul 2026 11:42 AM IST

मोगा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 505 ग्राम हेरोइन और एक मारुति सुजुकी कार बरामद की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। थाना बाघापुराना के DSP जसविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गांव गिल में संदेह के आधार पर एक मारुति सुजुकी कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से 505 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने हेरोइन और कार को कब्जे में लेकर आरोपी करणवीर सिंह, निवासी गांव बड़ा घर, को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच की जा रही है कि वह हेरोइन कहां से लेकर आया था और इसे किसे सप्लाई करने जा रहा था। मामले में आगे की जांच जारी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें