पंजाब के राजपुरा में दर्दनाक हादसा हुआ है। भोगलां रोड स्थित किराए के मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से प्रवासी परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। परिवार के सभी लोग रात को सो रहे थे तभी कमरे में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई और सभी लोग जिंदा जल गए। हादसे में राज मिस्त्री का काम करने वाले जगदीश चौहान (65), उनकी पत्नी राधा देवी (30), साला ललित (18), और बेटा सरवन राम (12) की आग से झुलस कर मौत हो गई।