फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम खन्ना स्वाति ने ब्लॉक समिति व जिला परिषद चुनाव प्रक्रिया का निरीक्षण किया

अंकेश ठाकुर Updated Wed, 03 Dec 2025 10:52 AM IST

एसडीएम खन्ना स्वाति ने मंगलवार को खन्ना के हाल में चल रही ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनाव प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि यदि किसी भी उम्मीदवार या मेंबर को दस्तावेजों से संबंधित कोई दिक्कत आ रही है तो वे सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। एसडीएम ने कहा कि चुनाव पूरी तरह पारदर्शी तरीके से करवाए जाएंगे और किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आज नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया का दूसरा दिन है। कुछ उम्मीदवारों द्वारा वोटर सूची या एनओसी न मिलने की शिकायतों पर एसडीएम ने कहा कि ऐसी कोई समस्या नहीं है। सभी मेंबरों को वोटर लिस्ट और एनओसी उपलब्ध करवाई जा रही है। फिर भी यदि किसी उम्मीदवार को कोई दिक्कत आती है, तो वह तुरंत उनसे संपर्क कर सकता है। उन्होंने अपील की कि चुनावी फॉर्म भरने का दूसरा दिन चल रहा है और 6 तारीख नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें