फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरबत दा भला फाउंडेशन ने जरूरतमंदों को वितरित किया राशन

सरबत दा भला फाउंडेशन फगवाड़ा ने फाउंडेशन के अध्यक्ष कर्मवीर अरोड़ा के नेतृत्व में 60वें मासिक राशन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें फाउंडेशन के चेयरमैन वीपी सिंह अरोड़ा विशेष रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर जतिंदर कंडा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जरूरतमंदों को राशन वितरित करते हुए विपन अरोड़ा ने बताया कि यह संस्था जहां हर महीने जरूरतमंदों को राशन वितरित करती है, वहीं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी के लिए हर संभव सहयोग भी करती है और जरूरतमंद परिवारों के प्रतिभाशाली छात्रों की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता भी प्रदान करती है। इस दौरान पहुंचे विभिन्न गणमान्यों ने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को अन्नदान जैसे पुण्य कार्य अवश्य करने चाहिए। जरूरतमंदों की मदद करना पुण्य का कार्य है। ऐसे सेवा कार्य करने का अवसर ईश्वर के आशीर्वाद से ही मिलता है। गणमान्यों ने सरबत दा भला फाउंडेशन के प्रयासों की खूब सराहना की। इस अवसर पर साउदी सिंह, अमन सोढी, मैडम सुधा, अमन तनेजा, करन अरोड़ा, मदन, प्रमोद जोशी, राजेश पराशर, अतुल जोशी, रंजीत सिंह किनड़ा, कुलविंदर सैंभी, मेघ राज बांगा आदि भी उपस्थित थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें