फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा वड़िंग बोले- आप सरकार से जनता परेशान, संगठन को मजबूत करने की अपील

शाहिल शर्मा Updated Mon, 03 Aug 2026 05:51 PM IST

गोनियाना मंडी समीप एक पैलेस में ‘हर बूथ मजबूत अभियान’ के तहत जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे पंजाब कांग्रेस प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने कहा कि अब समय संगठन को मजबूत करने और चुनाव की तैयारी में पूरी ताकत से जुटने का है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव किसी मुख्यमंत्री चेहरे के नाम पर नहीं, बल्कि सामूहिक नेतृत्व के साथ लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य जनता के मुद्दों को उठाना और प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाना है। मुक्तसर में लगे भूपेश बघेल वापस जाओ पोस्टरों पर प्रतिक्रिया देते हुए बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस की बढ़ती सक्रियता से परेशान है। उन्होंने कहा कि ऐसे पोस्टरों से कांग्रेस को कोई नुकसान नहीं होगा, बल्कि इससे भाजपा की घबराहट साफ दिखाई देती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की अपील की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें