फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर : रेलकर्मियों को संरक्षा पुरस्कार से किया सम्मानित

अंकेश ठाकुर Updated Tue, 06 Jan 2026 04:23 PM IST

फिरोजपुर मंडल में नवम्बर 2025, दिसम्बर 2025 एवं जनवरी 2026 माह की अवधि के दौरान सुरक्षित रेल संचालन में योगदान देने वाले 14 रेलकर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सराहा गया और अपनी सूझबूझ व तत्परता से रेल संरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए उनको संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार मंडल के विभिन्न विभाग के कर्मचारियों की सजगता, सतर्कता और सुरक्षा के प्रति समर्पण को दर्शाता है। गुरमीत सिंह जूनियर इंजिनियर, विकाश कुमार तकनीशियन-I, सूर्य कुमार केसरी सीनियर सेक्शन इंजिनियर, सचिन कुमार कांटेवाला, अवधेश कुमार यादव तकनीशियन-I, भवानी सिंह स्टेशन मास्टर, यशोदानंद कुशवाहा ट्रेन मेनेजर, संदीप कुमार गेटमैन, राकेश सैनी तकनीशियन-I, गुरमीत सिंह कांटेवाला, अमर रावत कांटेवाला, बूटा सिंह कांटेवाला, रवि गेटमैन और लखबीर सिंह ट्रैक मैन्टेनर को ट्रेनों के सुरक्षित संचालन, पटरियों के रखरखाव तथा यात्रियों की सुरक्षा में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने कहा कि यह सम्मान इन कर्मचारियों के अच्छे कार्य एवं प्रोत्साहन देने के लिए है। इससे प्रेरित होकर मंडल के अन्य कर्मचारी भी प्रेरित होंगे तथा सजगता से ड्यूटी का अनुपालन करेंगे। इसी तरह, भविष्य में भी फिरोजपुर मंडल में सुरक्षा मानकों को बनाए रखने की दिशा में प्रयास जारी रहेंगे। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक नितिन गर्ग, वरिष्ठ मंडल अभियंता/समन्वय सुमित खुल्लर, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी रोहित वर्मा, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता भूपेंद्र, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक गुरुशरण पाठक, मंडल अभियंता /प्रधान कार्यालय आकाशदीप सिंह तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें