फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में 13 की बच्ची की हत्या मामले को लेकर मोगा में रोष मार्च, न्याय की मांग

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 30 Nov 2025 11:30 AM IST

जालंधर में 13 वर्षीय प्रभलीन की निर्मम हत्या मामले को लेकर मोगा की विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने एकजुट होकर कैंडल मार्च निकाला और प्रभलीन व उसके परिवार के लिए न्याय की मांग उठाई। मार्च में शामिल लोगों ने कहा कि इस घटना ने हर किसी को झकझौर दिया है। जब तक परिवार को उचित न्याय नहीं मिलता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। भले ही पंजाब के मुख्यमंत्री ने इस केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई करवाकर जल्द से जल्द न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है, लेकिन अब ज़मीन पर तेज़ कार्रवाई और दोषियों को सख्त सज़ा मिलना बेहद ज़रूरी है। मोगा की संस्थाओं ने एक स्वर में मांग की कि सरकार, पुलिस प्रशासन और न्यायपालिका मिलकर इस मामले को प्राथमिकता से निपटाएं, ताकि मासूम प्रभलीन को न्याय मिल सके और समाज में इस तरह की घटनाओं के खिलाफ कड़ा संदेश जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें