मोगा जिला सेशन जज सरबजीत सिंह धालीवाल की अगुवाई में मोगा जिला अदालत एवं बाघापुराना, निहाल सिंह वाला की अदालतों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में कुल 16 बेंचों का गठन किया गया था, जिनमें कुल 7600 मामले रखे गए थे। लोक अदालत में फौजदारी मामलों को छोड़कर सभी प्रकार के दीवानी मामले रखे गए थे।