फिरोजपुर के ब्लाक ममदोट के सीमावर्ती गांव हजारा सिंह वाला में लेप्टोस्पायरोसिस बैक्टीरिया फैलने से स्कूली बच्चे व लोग बीमार पड़े हैं। यहां के ग्रामीणों की मांग है कि इस तालाब को साफ किया जाए और सीचेवाल प्रोजेक्ट के तहत यहां एक कुआं बनाया जाए। ताकि गंदे पानी को साफ करके गांव के बड़े तालाब या खेतों में सप्लाई किया जाए।