पठानकोट के धारकलां के दुनेरा के पास राष्ट्रीय राज्यमार्ग का 200 फुट के करीब हिस्सा धंस जाने से मार्ग बंद हो गया। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर फिलहाल ट्रैफिक को अन्य लिंक रोड के माध्यम से डायवर्ट कर दिया है। राष्ट्रीय राज्य मार्ग के धंसने से पठानकोट-चंबा पर चलने वाले वाहनों के साथ साथ मणिमहेश तीर्थयात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को भी परेशान होना पड़ रहा है।