फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूल का हेडमास्टर सस्पेंड, छात्राएं बोलीं- गलत तरीके से छूता है

शाहिल शर्मा Updated Sat, 25 Jul 2026 10:03 AM IST

मोगा जिले के गांव मोठावाली स्थित सरकारी मिडिल स्कूल में 22 जुलाई को छात्राओं ने हेडमास्टर पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे। स्कूल की करीब 10 से 12 छात्राओं ने ये आरोप लगाए थे। घटना के बाद छात्रों के परिजन स्कूल परिसर में पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोपी हेमास्टर को पुलिस के हवाले कर दिया। छात्राओं ने हेडमास्टर पर गलत तरीके से छूने के आरोप लगाए हैं। सूचना मिलते ही जिला शिक्षा विभाग ने शिक्षक कीकर सिंह को स्कूल भेजा, जिन्होंने छात्रों और उनके अभिभावकों से बातचीत कर उनके बयान लिख कर जिला शिक्षा विभाग के अधिकारी को देने के निर्देश दिए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए 24 जुलाई को पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पंजाब डायरेक्टर शिक्षा विभाग ने 24 जुलाई को पत्र जारी कर। हेडमास्टर को सस्पेंड कर दिया। वहीं, इस मामले में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। राज्य के मुख्य सचिव और मोगा के एसएसपी को नोटिस जारी करते हुए आयोग ने इस मामले में दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें