फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट मॉडर्न जेल में 4 हवालातियों से 5 मोबाइल फोन बरामद, केस दर्ज

पवन कुमार Updated Sat, 25 Jul 2026 07:21 PM IST

यहां की केंद्रीय मॉडर्न जेल प्रशासन ने एक बार फिर सर्च अभियान के दौरान जेल की बैरकों से पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस संबंध में पुलिस को शिकायत भेजकर चार हवालातियों के खिलाफ जेल एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस को दी शिकायत में जेल के सहायक अधीक्षक जसवंत सिंह ने बताया कि जेल अधीक्षक के निर्देशों पर समय-समय पर बैरकों और जेल परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाए जाते हैं। इसी क्रम में शुक्रवार रात विभिन्न बैरकों की तलाशी के दौरान फाजिल्का निवासी रिंकू उर्फ काली, कोटकपूरा निवासी धर्मेंद्र सिंह, अमृतसर निवासी आकाशदीप सिंह तथा फाजिल्का निवासी कंवल सिंह के कब्जे से कुल पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए। शिकायत के आधार पर थाना सिटी फरीदकोट पुलिस ने चारों हवालातियों के खिलाफ जेल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि नामजद हवालातियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जाएगी। यह पता लगाया जाएगा कि जेल के अंदर मोबाइल फोन किस तरह पहुंचे। यदि जांच के दौरान किसी जेल अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता सामने आती है तो उसे भी मामले में नामजद कर गिरफ्तार किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें