फिरोजपुर के एसएसपी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि 5 जून को शहर के मक्खू गेट पर चली गली में नौजवान आशु मोंगा की मौत हो गई थी। उस मामले में पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, इनके पास से चार विदेशी पिस्तौलें बरामद की हैं ।