फिरोजपुर जिला सेशन जज कम जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी के चेयरमैन सुमित मल्होत्रा की अगुवाई में वीरवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस मौके पर सभी ज्यूडिशियल अधिकारियों के अलावा वकीलों ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी। इस अवसर पर आरएसडी राजरतन पब्लिक स्कूल में जागरूकता सेमिनार भी लगाया गया।