फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा ने फगवाड़ा में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंक प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने नितीश कुमार के विरोध में नारे लगाए तथा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम एक मांग पत्र नायब तहसीलदार गुरशरण सिंह को सौंपा। इसके अलावा एक मांग पत्र फगवाड़ा की पुलिस अधीक्षक माधवी शर्मा को भी सौंपा गया। मांग पत्र में बिहार राज्य में महिला डॉक्टर नुसरत परवीन के साथ हुए कथित अपमानजनक कृत्य एवं जबरन हिजाब हटाने की घटना के संबंध में न्याय की मांग की गई। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सरबर गुलाम सब्बा ने कहा कि अत्यंत दुःखद, चिंताजनक एवं निंदनीय घटना देश के समक्ष आई है, जिसमें बिहार राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान महिला डॉक्टर नुसरत परवीन का हिजाब कथित रूप से उनकी इच्छा के विरुद्ध हटाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें