फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मावां धीयां दा सत्कार कार्यक्रम की तैयारियों का डीसी ने लिया जायजा, सुरक्षा और व्यवस्थाओं की समीक्षा

पवन कुमार Updated Tue, 28 Jul 2026 04:15 PM IST

1 अगस्त को पंजाब सरकार द्वारा करवाए जा रहे ‘मावां धियां दा सतकार’ कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए डिप्टी कमिश्नर पठानकोट डॉ. पल्लवी ने व्हाइट मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर चल रही तैयारियों, सुरक्षा प्रबंधों, पार्किंग, बैठने की व्यवस्था और अन्य जरूरी इंतजामों की विस्तार से समीक्षा की। उनके साथ एस.एस.पी पठानकोट दलजिंदर सिंह ढिल्लों मौजूद रहे। डिप्टी कमिश्नर डॉ. पल्लवी ने बताया कि 1 अगस्त को होने वाले इस राज्य स्तरीय समागम में पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान जी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि योजना के तहत योग्य और सत्यापित लाभार्थियों के खातों में पंजाब सरकार द्वारा निर्धारित वित्तीय सहायता की किस्त जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सुचारू और सफल ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस द्वारा सभी जरूरी प्रबंध किए जा रहे हैं। समागम में पहुंचने वाले मेहमानों और लाभार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सुरक्षा, आवागमन, पार्किंग, बैठने, पीने के पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें