जलालाबाद में पंजाब बंद के आह्वान को पूर्ण समर्थन मिला। शहर में दुकानें, व्यापारिक प्रतिष्ठान, निजी स्कूल और कोचिंग सेंटर पूरी तरह बंद रहे। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और व्यापारिक गतिविधियां ठप रहीं। बंद के चलते लोगों को जरूरी सामान खरीदने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा।