फगवाड़ा में जीटी रोड पर चिकन की दुकान के बाहर गाड़ी में बैठकर एक व्यक्ति निहंग सिंह का बाणा पहन कर शराब पी रहा था। पता लगने पर फगवाड़ा के निहंग सिंहों द्वारा जमकर हंगामा किया गया। देर रात फर्जी निंहग सिंह एक महिला के साथ चिकन खा रहा था और शराब पी रहा था। इस मामले की जानकारी जैसे ही फगवाड़ा सिख जत्थेबंदियों को मिली तो वह तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान कथित निहंग सिंह ने उनके साथ हाथापाई की और किरपान निकाल पर उन पर हमला करने की कोशिश की।