पहाड़ों में बर्फबारी होने से पठानकोट पहले से ज्यादा ठंडा हो चुका है। पिछले कुछ दिनों से चलने लगी शीतलहर ने जहां तापमान में भारी गिरावट लाई है वहीं, यह ठंडी हवाएं लोगों के लिए मुसीबत बनने लगी है। लोग ठंड से अलग-अलग तरीके से बीमार होने लगे हैं। सिविल अस्पताल पठानकोट में ठंड से बीमार होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। डाक्टरों की माने तो यह ठंडी हवाएं दिल के मरीज लिए जानलेवा भी साबित हो सकती है। इसलिए इससे बचने का उपाय यही है कि घरों से बिना वजह कहीं ना जाए क्योंकि हडियां कंपाने वाली ठंड शुरू हो चुकी है। कभी कभी जो धूप निकल भी रही है वे भी सर्दी से राहत नहीं दिला पा रही है। सिविल अस्पताल पठानकोट में तैनात डॉक्टर रोहित भारद्वाज ने कहा कि बढ़ती ठंड में वायरल मरीज काफी आ रहे है और खासकर स्मोकरों को सांस की दिक्कत दिखने लगी है। ऐसे में युवा पीढ़ी में भी छाती दर्द की समस्या देखने को मिल रही है। क्योंकि सुबह-शाम लोगों को यह शीतलहर दर्द देने लगी है और इससे मरीजों में भी हो रही है। खांसी, सांस की दिक्कत वाली समस्या के मरीजों की ओपीडी में वृद्धि हुई है।