मोगा पुलिस ने चोरी की गई 32 बोर की रिवॉल्वर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी अभी फरार है। कारज सिंह निवासी बाजेके की 32 बोर रिवॉल्वर कुछ समय पहले चोरी हो गई थी, जिसे जसमेल सिंह और बलजिंदर सिंह उर्फ बंटी निवासी ढोलेवाला ने चुराया था। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों के खिलाफ थाना धर्मकोट में धारा 303(2) और 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी बलजिंदर सिंह उर्फ बंटी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 32 बोर की रिवॉल्वर बरामद की है। दूसरा आरोपी जसमेल सिंह फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से रिमांड लेकर उससे गहन पूछताछ की जाएगी।