मोहल्ला बाबा बालक नाथ कटैहरा चौक, फगवाड़ा की ओर से श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ हिमाचल प्रदेश की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की चार बसें रवाना की गईं। इस मौके पर अश्विनी शर्मा ने पूजा अर्चना करवा कर एवं नारियल फोड़कर चारों बसों को निमां वाला चौक से रवाना किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने बाबा जी के जयकारे लगा कर यात्रा की शुरुआत की और सारे रास्ते बाबा जी का गुणगान किया।