फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा में बस और कार की टक्कर, बाल बाल बची सवारियां

फगवाड़ा-होशियारपुर रोड पर रविवार सुबह बस और कार में टक्कर होने से ट्रैफिक जाम हो गया तथा लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि इस दुर्घटना का सुखद पहलू यह रहा कि कोई भी चोटिल नहीं हुआ। एएसआई हरजीत सिंह ने बताया उन्हें कंट्रोल रुम से सूचना मिली थी कि फगवाड़ा-होशियारपुर रोड पर ओवर ब्रिज के ऊपर चौंक के नजदीक दुर्घटना हो गई है। उन्होंने मौके पर पहुंच कर देखा कि होशियारपुर की तरफ से आ रही बस के साथ कार के साथ आमने सामने टक्कर हुई थी। कार के एयर बैग खुलने से चालक बाल बाल बच गया। बस चालक सुखविन्द्र सिंह ने बताया कि वह होशियारपुर से लुधियाना की तरफ जा रहे थे तथा आगे उन्हें बठिंडा जाना था। फगवाड़ा की तरफ से आ रही कार के चालक से कार अनियंत्रित हो गई तथा उसने सामने से बस में टक्कर मार दी। सुखविन्द्र सिंह के अनुसार बस की सभी सवारियां ठीक हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें