फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल रहे बच्चे पर टूट पड़ा सांड... सुनाम का यह खौफनाक वीडियो

अंकेश ठाकुर Updated Wed, 26 Nov 2025 05:17 PM IST

पंजाब के संगरूर के सुनाम शहर में लावारिस पशुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला राम नगर इलाके का है, जहां लावारिश मवेशी ने गली में खेल रहे छोटे बच्चे पर हमला कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने मुश्किल से बच्चे को बचाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई सिहर उठा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गली में खेल रहे बच्चे पर अचानक एक सांड टूट पड़ा। बच्चे के खिलौने को घसीटते हुए वह काफी दूर ले गया। तभी चीख-पुकार सुनकर दौड़े लोगों ने डंडों व शोर मचाकर बच्चे को छुड़ाया, जिससे उसकी जान बच पाई। स्थानीय निवासी लंबे समय से प्रशासन व नगर परिषद को लावारिस मवेशियों को हटाने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि शहर की मुख्य सड़कों, बाजारों और अब तंग गलियों तक में लावारिस पशु घूम रहे हैं, जिससे जानमाल का खतरा हर समय बना रहता है। कई बार सड़क हादसे भी इनकी वजह से हो चुके हैं। लोगों ने अपील की है कि प्रशासन तुरंत विशेष अभियान चलाकर इन लावारिस पशुओं को हटाया जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें