फिरोजपुर पुलिस ने न्यू आजाद (प्रीत नगर) से 65 वर्षीय महिला के चेहरे पर रंग फेंक कर कानों में पहनी सोने की बालियां झपट कर ले जाने वाले चोर को काबू किया है। थाना सिटी के एसएचओ ने बताया कि पीड़िता पार्वती देवी (65) निवासी न्यू आजाद (प्रीत नगर) घर में बैठी कागज के लिफाफे बना रही थी। एक नकाबपोश नौजवान आया और उसके चेहरे पर रंग फेंक दिया। उसके बाद उसकी आंखें बंद हो गई। आरोपी ने उसके कानों में पहनी सोने की बालियां उतार ली। जब उसने अपना चेहरा साफ कर देखा वहां पर कोई नहीं था। पीड़िता ने इस संबंधी थाना सिटी पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली और आरोपी को काबू किया।