फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना पर रवाना हुए 46 यात्री

शाहिल शर्मा Updated Sun, 26 Jul 2026 03:25 PM IST

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत आज नंगल के गांव दुवेटा से 46 यात्रियों की एक बस श्री अमृतसर साहिब के लिए रवाना हुई। तीन दिनों की इस यात्रा को पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की माता बलविंद्र कौर व श्री गुरू रविदास आयुर्वेद युनिवर्सिटी के चेयरमैन एवं जिला रूपनगर आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष डॉ.संजीव गौतम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तीन दिनों की यात्रा के दौरान यहां यात्रियों को रहने व खाने की सुविधा सरकार की और से मुहैया करवाई जाती है। वहीं श्री हरिमन्दिर साहिब,श्री दुर्गाणा मन्दिर व श्री राम तीर्थ के दर्शन करवाए जाते हैं। वहीं, बाघा वॉर्डर के भी दीदार करवाए जाते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें