फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Congress Ticket Formula: विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे सांसद?, हाईकमान की नई रणनीति तैयार

Mon, 29 Jun 2026 04:27 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस हाईकमान टिकट वितरण का नया फार्मूला तैयार कर रहा है। प्रस्तावित रणनीति के तहत पार्टी अपने सांसदों को विधानसभा चुनाव नहीं लड़ाएगी। यदि इस फार्मूले पर अंतिम मुहर लगती है तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत सभी सात सांसद विधानसभा चुनाव की दौड़ से बाहर हो जाएंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, महासचिव केसी वेणुगोपाल और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की बैठक में इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में सिद्धांत रूप से इस प्रस्ताव पर सहमति बनी है लेकिन अंतिम निर्णय से पहले पंजाब के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक और बैठक की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें