फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Blast: आईएसआई खड़ी कर रहा आतंक का चरमपंथी माॅड्यूल, ट्रेनिंग के लिए भेजते हैं विदेश

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Thu, 07 May 2026 06:31 PM IST

पंजाब में एक बार फिर आतंक का चरमपंथी मॉड्यूल खड़ा करने की बड़ी साजिश चल रही है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई इस माॅड्यूल के जरिये पंजाब की शांति को भंग कर सूबे को उसी दाैर में झोंकना चाहती है। जिसका दंश अस्सी और नब्बे के दशक में पंजाब झेल चुका है। पंजाब पुलिस के एक अफसर ने बताया कि सूबे में आतंकियों और गैंगस्टरों के गठजोड़ का माॅड्यूल तो सक्रिय है ही मगर पिछले दिनों कुछ घटनाएं ऐसी हुई हैं जिसके बाद आईएसआई समर्थित खालिस्तानी कट्टरपंथी आतंकी मॉड्यूल भी सामने आया है। इस साजिश को पाकिस्तान की सरजमीं पर रचा जा रहा है जिसमें मलयेशिया, अमेरिका, कनाडा समेत अन्य देशों में बैठे खालिस्तानी पूरा समर्थन दे रहे हैं। ये विदेशी हैंडलर इस माॅड्यूल के लिए आईएसआई को पंजाब में ही स्थानीय नेटवर्क व फंड उपलब्ध करवा रहे हैं। विस्फोटक, हैंड ग्रेनेड व अन्य हथियार और उपकरण आईएसआई मुहैया करवा रही है।  विदेशों में बैठे खालिस्तानियों ने कुछ कट्टरपंथी संगठन बना रखे हैं जो पंथ विशेष की बातें कर खासकर किशोरों और युवाओं को सोशल मीडिया के जरिये गुमराह कर रहे हैं। ऐसे ही कुछ संगठनों को पंजाब पुलिस ने चिह्नित किया है। ये खालिस्तानी युवाओं व किशोरों को ऐसे संगठनों के सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्माें को फाॅलो करने के लिए प्रेरित करते हैं और उसके बाद पंथ के नाम पर उनका ब्रेन वाॅश किया जाता है।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें