फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरी हत्या मामला: सोशल मीडिया पर गैंग ने जिम्मेदारी ली, हमलावरों की भूमिका अभी स्पष्ट नहीं

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Wed, 03 Dec 2025 03:22 PM IST

चंडीगढ़ के सेक्टर-26 में इंद्रप्रीत उर्फ पैरी की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर खुले तौर पर जिम्मेदारी लेने से मामला और गंभीर हो गया है। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े माने जा रहे हरी बॉक्सर, आरजू बिश्नोई, शुभम लोंकर और हरमन संधू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। पोस्ट में पैरी को गद्दार बताते हुए कहा है कि आज से नई जंग की शुरुआत हो चुकी है। इस पोस्ट के बाद चंडीगढ़ पुलिस के लिए भी नई चुनौती सामने आई है। क्योंकि शहर में इस तरह की गैंगवार को रोकना आसान नहीं होगा। सोशल मीडिया पर पोस्ट में गिरोह से जुड़े सदस्यों ने दावा किया कि मैं आरज़ू बिश्नोई, हरी बॉक्सर, शुभम लोंकर, हरमन संधू... आज से नई जंग की शुरुआत हो चुकी है। चंडीगढ़ के सेक्टर-26 में इंदरप्रीत पैरी की हत्या हुई है। इसकी जिम्मेदारी हम लेते हैं। यह हमारे ग्रुप का गद्दार था। गोल्डी या रोहित का फोन करवाकर क्लबों से पैसा इकट्ठा करवाता था इसलिए इसे मारा है। पहले हमारे हरी भाई पर हमला करने की कोशिश की थी और बाद में इन्होंने सिप्पा भाई की हत्या करवाई थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें