फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निहंग के वेश में आए युवकों ने प्रवासी का खोखा जलाया

अंकेश ठाकुर Updated Fri, 26 Sep 2025 06:34 PM IST

निहंगों के वेश में आए दो युवकों ने गिलवाली गेट के बाहर एक प्रवासी का खोखा जला दिया। इस खोखे में पान, बीड़ी और सिरगेट बेचकर प्रवासी अपना गुजारा कर रहा था। आग से पूरा खोखा और उसमें रखा करीब बारह हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ब्रजराज चौरसिया उत्तर प्रदेश का निवासी वाला है। पिछले कई साल से वह गिलवाली गेट इलाके में रहकर रोजी-रोटी कमा रहा है। ब्रजराज चौरसिया ने बताया कि दो युवक उसे लंबे समय से धमका रहे हैं। आरोपी उससे पैसे की मांग करते थे। वह हर बार किसी न किसी तरह दोनों को टाल देता था। शुक्रवार को दोबारा दोनों निहंग के वेश में आए और पैसे मांगने लगे। जब उसने मना कर दिया तो आरोपियों ने उसके खोखे में आग लगा दी जिससे उसे हजारों का नुकसान हो गया। ब्रजराज का कहना है कि वह मेहनत करके अपने परिवार का पेट पालता है। उसने प्रशासन से नुकसान की भरपाई और इंसाफ की मांग की है। वहीं, प्रवासियों ने एकत्रित होकर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिली है। जांच के दौरा जो आरोपी पाया गया, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें