फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में जायदाद के विवाद में बेटे ने करवाई मां की हत्या, दो गिरफ्तार

Nivedita Updated Sat, 21 Mar 2026 09:57 AM IST

अमृतसर देहाती पुलिस ने एक अंधे कत्ल के मामले को सुलझाते हुए सनसनीखेज खुलासा किया है। इस मामले में मृतक महिला का अपना बेटा ही हत्या का मास्टरमाइंड निकला। एसपी (डी) आदित्य वारियर ने मीडिया को बताया कि गांव मोहन-भंडारियां में 14 मार्च 2026 को 65 वर्षीय परमजीत कौर की हत्या का मामला सामने आया था। महिला अपने निर्माणाधीन घर में मौजूद थी। दोपहर के समय जब मजदूर और मिस्त्री खाना खाने गए हुए थे, तभी अज्ञात व्यक्ति घर में दाखिल हुए और बिजली की तार से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी सोने के गहने लेकर फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की और 16 मार्च को दो आरोपियों हरमनप्रीत सिंह और गुरसेवक सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, सोने के गहने और हत्या में प्रयुक्त बिजली की तार बरामद की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि हत्या मृतका के बेटे सुमनदीप सिंह के कहने पर की गई थी। पुलिस ने 19 मार्च को उसे भी गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि जायदाद को लेकर मां-बेटे में विवाद चल रहा था। बेटे ने घर अपने नाम कराने के लिए सुपारी देकर हत्या करवा दी। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे भी जांच जारी है और सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें