फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप सरपंच की हत्या के दो आरोपी छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार

निवेदिता वर्मा Updated Mon, 12 Jan 2026 11:08 AM IST

अमृतसर के कस्बा वल्टोहा के आम आदमी पार्टी के सरपंच जरमल सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने रायपुर (छत्तीसगढ़) से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना चार जनवरी की शाम वेरका स्थित मेरी गोल्ड मैरिज पैलेस में हुई थी जहां आरोपियों ने सरपंच जरमल सिंह के सिर में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। पकड़े गए आरोपियों की पहचान तरनतारन निवासी सुखराज सिंह और कर्मवीर के रूप में हुई है। उन्होंने स्वीकार किया कि यह वारदात उन्होंने विदेश में बैठे अपने आका और कुख्यात अपराधी प्रभ दासुवाल के निर्देश पर अंजाम दी। दोनों आरोपियों ने घटना के बाद पंजाब से फरार होकर दिल्ली होते हुए रायपुर में शरण ली थी। पुलिस को इनपुट मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें